चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, मची सनसनी
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छात्र और एक छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
फिलहाल दोनों की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

