बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान पहुंचकर राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, मंच और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव शामिल थे। राहुल गांधी के सहयोगी मनोज त्यागी ने भी सुबह से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष तैयारियों से संतुष्ट हैं। इसके बाद पार्टी कार्यालय में नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बैठक कर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर मनाया गया।

Leave a Reply