इस धातु के बर्तन से तुलसी के पौधे को देना चाहिए जल

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र व खास माना जाता है। पद्मपुराण से लेकर गरुड़ पुराण तक में तुलसी के पौधे का जिक्र मिलता है और इसकी कई विशेषताओं के बारे में भी बताया गया है। वहीं भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। वहीं पवनपुत्र हनुमान जी के भोग में भी तुलसीदल का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

बता दें कि तुलसी के पेड़ में जल अर्पित करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे में यह सवाल मन में आता है कि किस धातु के बर्तन से तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ होता है। ऐसे में अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस धातु के बर्तन से तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए।

तुलसी का पौधा बेहद पवित्र व शुभ होता है। मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति विधि-विधान से तुलसी के पेड़ की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं शुभ फल की प्राप्ति के लिए तांबे के लोटे से तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होने के साथ सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वहीं तांबे के लोटे से तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।

इसके अलावा पीतल के लोटे से भी आप तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर सकते हैं। इसे भी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं व्यक्ति पर भगवान श्रीहरि विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इसलिए आप तांबे के अलावा पीतल के लोटे से भी तुलसी पर जल चढ़ा सकते हैं। तुलसी के पौधे में पीतल के लोटे से जल चढ़ाने पर व्यक्ति को जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिल सकती है।

तांबे और पीतल के अलावा आप स्टील के लोटे से भी तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति पीतल के लोटे से तुलसी के पौधे में जल देता है, उसके मन में कभी गलत भावना नहीं आती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति के परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहते हैं। वहीं व्यक्ति को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Leave a Reply