भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून में भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ढोल-दमाऊ, फूल-मालाएं और पारंपरिक वेशभूषा के साथ मौजूद रहे। भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने पीली साड़ी और पारंपरिक नथ पहनकर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।
नितिन नवीन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर देहरादून शहर तक कई स्थानों पर कार्यकर्ता तैनात रहे। मुख्य चौराहों और मार्गों पर जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन भाजपा की कोर कमेटी, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। साथ ही संत समाज और शिक्षाविदों से भी संवाद करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

