श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 मई तक करें आवेदन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को Samarth Portal के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बीए, बीएससी, बीकॉम सहित सभी स्नातक प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में आवेदन किया जा सकता है, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है। इसके अलावा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है।

