गंगोत्री हाईवे पर मल्ला में दो घंटे लंबा जाम, यात्री परेशान

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के पास संकरी सड़क और दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण करीब दो घंटे लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा शुरू होते ही मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिसके चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार को मल्ला क्षेत्र में लगे जाम में यात्रा और स्थानीय वाहन लंबे समय तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में यातायात बहाल कराया।

दूसरी ओर ज्ञानसू और उजेली जैसे इलाकों में भी बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण बार-बार जाम लग रहा है। संकरी सड़कों के चलते इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

यात्रा मार्ग पर मल्ला, भटवाड़ी समेत कई क्षेत्रों में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply