केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति को लेकर विवाद, यात्रियों ने जताई आपत्ति

देहरादून। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने से विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है।

यात्रियों ने व्यक्ति को घेरकर उससे यात्रा मार्ग पर मौजूद होने का कारण पूछा। इस पर उसने बताया कि उसे यहां काम के सिलसिले में बुलाया गया है। इस दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि, इस वर्ष बदरी-केदार मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन यात्रा मार्ग पर इस तरह का कोई आधिकारिक प्रतिबंध लागू नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply