संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर बौद्धिक सत्र आयोजित

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बग्वालीपोखर में एक एकत्रीकरण एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ।

मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कमल ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, संस्थापक डॉ. हेडगेवार के विचारों और संघ के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ ने समाज में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव को मजबूत किया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कार्यक्रम की अध्यक्षता भवानी दत्त भट्ट ने की। इस अवसर पर सुनील तिवारी, हीरा सिंह मेहरा, अनिल शाही, घनश्याम भट्ट, महेश कैड़ा, वीरेंद्र कठायत, प्रधानाचार्य हीरा सिंह मेहरा और चंदन सिंह भोज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

 

Leave a Reply