भाजपा देश की संस्थाओं का गला घोंट रही: उद्धव ठाकरे
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर देश और महाराष्ट्र में संस्थाओं का गला घोंटने का आरोप लगाया। पार्टी के रेलवे मजदूर संघ, रेलवे कामगार सेना, के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि उन्होंने न तो भगवा झंडे और न ही उसके आदर्शों को छोड़ा है। ठाकरे ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि हम धैर्यवान हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हम कायर हैं।’
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
ठाकरे ने कहा, ‘पहले रेलवे के लिए अलग बजट होता था और रेलवे विभाग का कुछ महत्व था, लेकिन इस सरकार के सत्ता में आने के बाद हर संस्थान का गला घोंटा जा रहा है।’उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने रेल बजट को मुख्य बजट में मिला दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) और बेस्ट जैसी संस्थाओं का गला घोंटा जा रहा है। ठाकरे ने दावा किया कि एमएसआरटीसी घाटे में है और बेस्ट की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ठाकरे ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को कंगाल बनाया जा रहा है।

