पुलिस मुठभेड़…रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाले बदमाश के पैर और हाथ में लगी गोली

देहरादून। रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाश के पैर और हाथ में गोली लगी है। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार बदमाश चेकिंग बैरियर पर रुकने के बजाय जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दी। मुठभेड़ में बदमाश के पैर व हाथ में गोली लग गई। बदमाश के साथ एक अन्य भी गिरफ्तार किया गया है। शहर से देहात तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहाथा। बदमाशों की पहचान साहिल (22) निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश और कामिल (50) निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

होली से तीन दिन पहले रायपुर क्षेत्र में जनसेवा केंद्र में हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही थी। इस बीच जन सेवा केंद्र की घटना के दौरान की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। इसमें दिख रहा था कि किस तरह से तीन बदमाशों ने महज 50 सेकेंड में संचालक को हथियारों के बल पर लूटा। संचालक काउंटर के ऊपर से उतरते हुए बदमाशों के पीछे भागे लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। इस बीच बदमाशों ने अपने स्कूटर से उन्हें टक्कर मारकर गिरा भी दिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि वहां पर लूट से चंद मिनट पहले एक महिला अपने किसी काम से वहां पहुंची थी। इसके तत्काल बाद करीब 3.57 बजे एक युवक बिना मास्क लगाए वहां पहुंचा और अपना मोबाइल संचालक अरुण पाल को दिखाने लगा। लेकिन, उस वक्त अरुण पाल अपने लैपटॉप में कुछ वीडियो देख रहे थे। इसी बीच दो बदमाश मास्क लगाए वहां पहुंचे और उन्हें बंदूक दिखाकर डराने लगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Leave a Reply