परिवार संग केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे अखिलेश यादव

जौलीग्रांट (देहरादून)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह ताज होटल शिवपुरी के लिए रवाना हुए।

अखिलेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों संग मंगलवार को केदारनाथ दर्शन को रवाना होंगे। वह परिवार संग शाम करीब 4:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आने की सूचना पर दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और उनके परिवार का स्वागत किया। यहां उन्होंने भानियावाला निवासी साहिल कुरैशी को कजाकिस्तान में पावरलिफ्टिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

एयरपोर्ट पर बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन अधिक मजबूत नहीं है। लेकिन इस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सरकारी नौकरियों में लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply