यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का यात्री नदी में बहा

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम यात्री की खोज में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में एक होटल में रुके थे। तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बह गए।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। अभी तक यात्री का कोई सुराग नहीं लगा है। एसडीएम मुकेश रमोला ने कहा कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply