यूकेडी ने 16 विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनावी तैयारियों के बीच 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दल ने शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम दूसरे चरण में घोषित करने की बात कही है।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों का एलान किया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इन 16 सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशी

विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम
पिथौरागढ़ काशी सिंह ऐरी
द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी
देवप्रयाग पूर्ण सिंह कठैत
प्रतापनगर पंकज व्यास
कर्णप्रयाग आशीष नेगी
जागेश्वर दिनेश कुंजवाल
राजपुर देवचंद उत्तराखंड
सल्ट प्रताप सिंह
टिहरी डीडी पंत
कपकोट वरुण चंदोला
काशीपुर प्रदीप चंद
नानकमत्ता कैलाश सिंह पांगती
रामनगर भुवन चंद्र
देहरादून कैंट राजेंद्र सिंह नेगी
खानपुर रितु कंडियाल जुयाल
धनोल्टी चंदन सिंह राणा

दूसरे चरण में होगा शेष प्रत्याशियों का एलान

उत्तराखंड क्रांति दल ने फिलहाल 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची दूसरे चरण में जारी की जाएगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में यूकेडी की पहली सूची को चुनावी तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply