मसूरी: पहाड़ों की रानी में दिखा कुदरत का अद्भुत नजारा, विंटर लाइन की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए सैलानी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों सूर्यास्त के समय प्रकृति की अद्भुत रंगीन छटा देखने को मिल रही

Read more

शारदा सागर डैम में 12 प्रवासी पक्षियों का शिकार, वन विभाग ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित शारदा सागर डैम में प्रवासी पक्षियों के शिकार का मामला सामने आया

Read more

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: ट्रांस भारत के विमान की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंगचमोली। चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में बदरीनाथ धाम क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने हवाई सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी कंपनी के हेलीकॉप्टर को टिहरी जिले के चंबा के पास तकनीकी अथवा अन्य कारणों से आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले वर्ष भी केदारनाथ मंदिर के समीप और सेरसी हेलीपैड के पास सड़क पर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की घटना सामने आई थी। वहीं, ताजा हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे। इस दुर्घटना में सभी छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद काफी समय तक हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि यात्री हेलीकॉप्टर से देश के प्रथम गांव माणा घूमने गए थे। वहां से सहस्रधारा लौटते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इससे पहले 10 जून 2017 को बदरीनाथ धाम से हरिद्वार जाते समय क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में कंपनी के चीफ इंजीनियर की मृत्यु हो गई थी, जबकि दोनों पायलट घायल हुए थे। हालांकि बदरीनाथ धाम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है, लेकिन हालिया घटनाओं ने सुरक्षा मानकों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। ऐसे में हेली सेवाओं के संचालन, तकनीकी जांच, मौसम संबंधी आकलन और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच रिपोर्ट महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित कंपनियों और नियामक एजेंसियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच हवाई सेवाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

चमोली। चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में बदरीनाथ धाम क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने हवाई सेवाओं की सुरक्षा को

Read more

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी दुर्गम रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू अभियान जारी

जोशीमठ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं।

Read more

यूकेडी ने 16 विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनावी तैयारियों

Read more