धामी सरकार के चार साल पर कांग्रेस का हमला
देहरादून में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रीतम सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने पर तीखी आलोचना की।
प्रीतम सिंह ने कहा कि चार वर्षों में सरकार की कोई ठोस उपलब्धि सामने नहीं आई है। उनके अनुसार, राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर हैं। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जहां एक ओर अपने चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भी सरकार लोकायुक्त का गठन नहीं कर पाई, जिससे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के दावे कमजोर पड़ते हैं।

