उत्तराखंड मौसम अपडेट : भारी बारिश का अलर्ट, 318 सड़कें बंद

देहरादून।  मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय मौसम साफ रहने से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

सड़क बंद, यातायात प्रभावित

लगातार बारिश और भूस्खलन से राज्य में 318 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें से:

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

  • उत्तरकाशी – 54 सड़कें (सबसे अधिक प्रभावित)
  • चमोली – 54
  • अल्मोड़ा – 42
  • पौड़ी – 37
  • रुद्रप्रयाग – 33
  • पिथौरागढ़ – 27
  • देहरादून – 17
  • नैनीताल – 15
  • बागेश्वर – 6
  • हरिद्वार – 5
  • ऊधम सिंह नगर – 2

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इनमें से 126 सड़कें लोक निर्माण विभाग की, 3 राष्ट्रीय राजमार्ग, 1 बीआरओ मार्ग, और 188 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। मार्ग खोलने के लिए 732 मशीनें तैनात की गई हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

खतरे की आशंका

उत्तरकाशी जिले में हाल ही में तेलगाड क्षेत्र में भूस्खलन से बनी दो झीलों का सेना के ड्रोन से पता चला है, जिन्हें भविष्य के लिए संभावित खतरा माना जा रहा है।

 

Leave a Reply