एम्स परिसर में लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश: एम्स परिसर स्थित आवासीय भवन में हुई लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना 20 जुलाई को उस समय हुई थी, जब आवासीय भवन बंद था। आरोपी ने सुबह करीब 10:30 बजे घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की गतिविधियां कैद हो गईं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है तथा चोरी गए सामान की बरामदगी और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Leave a Reply