हरिद्वार से चारधाम यात्रा का आगाज, मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं ने कराया पहला पंजीकरण

हरिद्वार: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा के लिए पहला पंजीकरण मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आए तीर्थयात्रियों ने ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में कराया।

तीर्थयात्रियों का स्वागत “अतिथि देवो भव” की परंपरा के तहत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने फूल-मालाओं और तिलक-चंदन से उनका अभिनंदन किया।

प्रशासन की ओर से पंजीकरण केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई हैं।

चारधाम यात्रा के इस शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Leave a Reply