23–24 जनवरी को भारी बर्फबारी का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में सतर्क रहने की हिदायत

देहरादून।
केंद्र सरकार की ओर से जारी विशेष प्रेस विज्ञप्ति में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। 23 जनवरी को बर्फबारी के कारण पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में सड़कें बंद होने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी संभावना जताई गई है। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था पहले से करने की सलाह दी गई है।

वहीं बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है।

Leave a Reply