आगरा में पति ने पत्नी की हत्या कर रची लूट की झूठी कहानी, बेटे ने खोला राज

आगरा । आगरा  के थाना अछनेरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और घटना को लूट व बदमाशों के हमले का रूप देने की कोशिश की। आरोपी ने गांव वालों को बताया कि रात में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर उसकी पत्नी की जान ले ली, लेकिन यह कहानी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई।

मृतका संजू देवी के पति खमान सिंह पर आरोप है कि वह घटना के समय नशे में था और घरेलू विवाद के बाद उसने पत्नी पर हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसने पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और बार-बार अपने बयान बदलता रहा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना की जानकारी मृतका के बड़े बेटे ऋतिक को दी गई, जो जयपुर में रहता है। बेटे ने गांव में परिचितों को घर जाकर हालात देखने को कहा। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो स्थिति संदिग्ध लगी और झूठी कहानी पर शक गहराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस जांच में आरोपी पति की भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिले साक्ष्य और आरोपी के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। मृतका के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो घटना के समय घर पर मौजूद थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

Leave a Reply