उत्तराखंड: तापमान सामान्य से नीचे, आज कुछ जिलों में हल्की बारिश संभव

उत्तराखंड। उत्तराखंड में मई के बाद जून की शुरुआत में बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी है। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को हुई बारिश का असर गुरुवार को भी दिखा। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमशः दो और चार डिग्री कम है।

आज (शुक्रवार) देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

शनिवार से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और मैदानी इलाकों में धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी। 7 से 10 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 11 जून को मौसम फिर से बदल सकता

Leave a Reply