धनश्री और युजवेंद्र चहल का रिश्ता खत्म, 4 साल के बाद हुआ तलाक
मुंबई:टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने अपने तलाक की खबरों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था। ऐसे में अब उनका ऑफिशियली तलाक हो गया है। तलाक याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला करने का आदेश दिया था। ऐसे में अब इस पर कोर्ट ने इनके रिश्ते पर फैसला कर दिया है, जिस पर सुनवाई के बाद ऑफिशियल वकील का पहला रिएक्शन भी सामने आया है।
इसमें उन्होंने जानाकरी शेयर की कि, ये रिश्ता खत्म हो गया है। आईपीएल 2025-22 मार्च से शुरू हो रहा है। जिसके बाद चहल उपलब्ध नहीं हो पाते। जिस कारण से तलाक याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला करने का आदेश दिया था। ऐसे में अब इस पर फैसला हो चुका है। कपल की चार साल पुरानी शादी और रिश्ता ऑफिशियली खत्म हो गया है। हालांकि, दोनों पहले ही एक.दूसरे से अलग हो गए थे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
वो साथ में नहीं रह रहे थे। धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक पर फैसले के बाद वकील ने भी मीडिया से बात की और इनके तलाक पर ऑफिशियली मुहर लगा दी है। धनश्री और चहल के तलाक पर फैसले के बाद वकील का पहला रिएक्शन आ चुका है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए देखा जा सकता है कि तलाक हो चुका है और शादी खत्म हो चुकी है। वकील के बयान के बाद लोगों ने इस पर खूब रिएक्शन भी दिए हैं। लोगों का कहना है कि रिश्ता खत्म करना आसान होता है लेकिन निभाना सबके बस की बात नहीं है।

