दीपावली के बाद मसूरी में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटल संचालकों के चेहरे खिले
मसूरी। दीपावली के अगले दिन सोमवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। दोपहर बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। स्थिति यह रही कि किंगक्रेग से लाइब्रेरी तक जाने वाले मार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।
पर्यटकों की बढ़ती भीड़ का असर लाइब्रेरी बाजार में भी देखने को मिला। यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और जाम जैसी स्थिति बनी रही। दीपावली के बाद अचानक बढ़ी पर्यटकों की संख्या से शहर में रौनक लौट आई। इसका सकारात्मक असर होटल कारोबार पर भी दिखाई दिया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
होटलों में पर्यटकों की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। पर्यटकों की इतनी अच्छी आमद देखकर होटल संचालक भी हैरान नजर आए। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि दीपावली से पहले होटलों में इतनी अधिक बुकिंग नहीं थी, लेकिन त्योहार के अगले दिन पर्यटकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
उन्होंने बताया कि मंगलवार के लिए भी होटलों में करीब 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। पर्यटकों की बढ़ती आमद से पर्यटन कारोबारियों को आगामी दिनों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।


