जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी दुर्गम रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू अभियान जारी

जोशीमठ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं। अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी रास्ता बाधा बनने के कारण रात में शवों को सड़क तक नहीं पहुंचाया जा सका। शनिवार सुबह सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें करीब 10 से 12 किलोमीटर के कठिन पैदल रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटी हैं। हादसे की जांच डीजीसीए और एएआईबी की विशेषज्ञ टीमें करेंगी।

Leave a Reply