देहरादून में 24 जून को जुटेंगी नीति, खेल, सिनेमा और ऊर्जा जगत की दिग्गज हस्तियां
देहरादून। उत्तराखंड के विकास, निवेश, पर्यटन, खेल और ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा के लिए आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘सतत विकास’ रखी गई है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। वे राज्य के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे। रोजगार, निवेश और आधारभूत संरचना से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
क्रिकेट जगत से पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और प्रसिद्ध कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपने क्रिकेट करियर और खेल विश्लेषण से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।
फिल्म और ओटीटी जगत के चर्चित अभिनेता एवं कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। वे सिनेमा, अभिनय, कास्टिंग और बदलते कंटेंट के दौर पर अपने विचार रखेंगे। अभिषेक ‘स्त्री’, ‘पाताल लोक’ और ‘मिर्जापुर’ जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।
ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के निदेशक संजय शर्मा हरित ऊर्जा और भारत के ऊर्जा भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वे बताएंगे कि सौर ऊर्जा देश के सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग करा सकते हैं। यह आयोजन उत्तराखंड के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

