केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, बदरीनाथ से औली तक बिछी सफेद चादर, बढ़ी ठंड

उत्तराखंड। उत्तराखंड   के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। Kedarnath, Yamunotri, Badrinath और Auli समेत कई क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।

पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और अप्रैल महीने में भी जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। खासकर केदारनाथ में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि यमुनोत्री में दो दिन बाद मौसम साफ होने पर बर्फ से ढका मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

चमोली जिले के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल जैसे Roopkund, Bedni Bugyal और ब्रह्मताल समेत कई इलाके बर्फ से ढक गए हैं। खराब मौसम के चलते कई पर्यटकों को बीच रास्ते से वापस बेस कैंप लौटना पड़ा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बारिश और बर्फबारी का असर जनजीवन के साथ-साथ आगामी Char Dham Yatra की तैयारियों पर भी पड़ रहा है। यमुनोत्री क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं और कई जगह सड़कें कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गई हैं, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।

इस बीच, Akshaya Tritiya के दिन 19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी है, लेकिन खराब मौसम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

वहीं, गंगोत्री और गोमुख क्षेत्र में भी बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। सेब, गेहूं, मटर और अन्य फसलों पर इसका असर देखा जा रहा है।

मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां पहाड़ों की खूबसूरती को और निखार दिया है, वहीं लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply