चंपावत: मलबा आने से नौ घंटे बंद रही बांकू सल्ला सड़क, दो हजार लोग प्रभावित

चंपावत।  चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में हुई 24 मिमी बारिश के चलते पीएमजीएसवाई की बांकू सल्ला सड़क मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गई।

गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे किमी आठ और नौ के बीच पासम के पास मलबा गिरने से रास्ता बाधित हो गया, जिससे करीब दो हजार की आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जरूरी काम से निकले लोगों को मलबा पार कर पैदल यात्रा करनी पड़ी। प्रशासन ने शाम करीब 6:30 बजे जेसीबी मशीन की मदद से मार्ग को सुचारु किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उधर, दोपहर दो बजे के आसपास चंपावत में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। इससे पहले सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की उमस महसूस की गई।

Leave a Reply