ट्रक-कार एक्सिडेंट में पांच जिंदा जले

जालंधर। पंजाब (Punjab) के जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे (Jalandhar-Pathankot National Highway) पर स्थित उच्ची बस्सी के पास देर रात एक ट्रक कार एक्सिडेंट में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। दसुआ पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरप्रेम सिंह (Harprem Singh) ने शनिवार को बताया कि पीड़ित एक कार में जालंधर (Jalandhar) से मुकेरियां (Mukerian) की ओर जा रहे थे।

जब कार उच्ची बस्सी के पास पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और बाद में विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई। दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो ग जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति को दसुआ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां आज सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

ट्रक चालक, जिसकी पहचान हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) के सुशील कुमार के रूप में हुई है, ने भी अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप वह कुछ दूरी पर सड़क पर पलट गया। सुशील कुमार को चोटें आईं और उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किए जाने से पहले उन्हें पहले दासुआ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है। उपनिरीक्षक ने कहा कि घटना की जांच चल रही है।

Leave a Reply