लड़की ने दिया केले का लालच, हाथी ने सिखाया सबक, देखें वीडियो

हाथी वैसे तो काफी शांत जानवर है, लेकिन गजराज को अगर गुस्सा आ जाए तो फिर हर चीज को वो चींटी की तरह मसल देते हैं। उन्‍हें सबसे समझदार जानवर में से एक माना जाता है। आप कभी भी उन्‍हें चिढ़ा नहीं सकते। यकीन नहीं आता तो इस वीडियो को ही देख लीजिए। एक लड़की ने जब गजराज को मूर्ख बनाने की कोशिश की तो उन्‍होंने कैसे सबक सिखाया।

भारतीय वन सेवा के अध‍िकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने ट्व‍िटर पर यह वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने कैप्‍शन लिखा, आप एक हाथी को मूर्ख नहीं बना सकते, भले ही वह पालतू ही क्‍यों न हो। वे पिंजरों में रहने वाले सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़की हाथी को केला लेकर ललचा रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

वह पहले उसे खाने के लिए देती है और फ‍िर खींच लेती है। तीन बार वह ऐसा करती है और बेचारा हाथी हर बार अपना मुंह उसके हाथ के पास लेकर जाता है, लेकिन खा नहीं पाता। कुछ ही देर में लड़की की चालाकी गजराज को समझ में आ जाती है। फ‍िर उसे जो सबक सिखाते हैं कि जिंदगी भर भूल नहीं पाएगी। हाथी लड़की को अपनी सूंढ से उठाकर दूर फेंक देता है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वीडियो देखने से पता चलता है कि यह हाथी पालतू है और यह मह‍िला शायद उसे लेकर चारा खिलाने गई हुई है। वीडियो पोस्‍ट होते ही वायरल हो गया। दो घंटे के अंदर ही तकरीबन 15 हजार बार इसे देखा जा चुका था। करीब हजार लोगों ने लाइक किए थे। यह संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है।

लोग पोस्‍ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक मह‍िला ने अपनी कहानी शेयर की। उन्‍होंने लिखा, मैं और मेरा चचेरा भाई एक युवा पालतू हाथी को खिलाने गए थे। पता नहीं किस कारण से वह नाराज हो गया और मेरे भाई को उठाकर फेंक दिया। उसे आंख में गंभीर चोट आई।

अस्‍पताल में ले जाया गया। ऐसी है उनकी सूंड की ताकतः उनके साथ खिलवाड़ नहीं करना चाह‍िए। दूसरे ने लिखा, वैसे हमें जंगल के असली राजा का सम्मान करना चाह‍िए। उसकी मौजूदगी हो तो दूर ही रहना ठीक। देखें वीडियो किस तरह हाथी ने लड़की को सबक सिखाया…

Leave a Reply