रॉन्ग साइड से आई बाइक ने सिलाई मास्टर को कुचला, मौत; बेटे को देखने अस्पताल आए थे नन्हे लाल

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। रुद्रपुर में सड़क हादसे में 55 वर्षीय सिलाई मास्टर नन्हे लाल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चीमा अस्पताल के बाहर हुआ, जहां रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नन्हे लाल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिलासपुर निवासी नन्हे लाल वर्तमान में रुद्रपुर में रहकर सिलाई का काम करते थे। उनका बेटा पैर के ऑपरेशन के बाद चीमा अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार को नन्हे लाल अपने बेटे का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से बाहर निकलते समय रॉन्ग साइड से तेज गति में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

परिजनों के मुताबिक, नन्हे लाल का बेटा भी पहले सड़क हादसे में घायल हुआ था और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बेटे का हाल जानने पहुंचे पिता की इस हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Leave a Reply