काकड़ीघाट स्थित नीम करौली आश्रम में भव्य भंडारे का आयोजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

आश्रम में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और बाबा के जयकारों से पूरा आश्रम भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

दोपहर में हवन, पूर्णाहुति और महाआरती के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। इसमें दूरदराज के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

देर शाम तक आश्रम में भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

Leave a Reply