देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी हादसे का शिकार, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे

देवप्रयाग (टिहरी)। देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विधायक का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

हादसे में विधायक विनोद कंडारी बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता रही, हालांकि विधायक के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Leave a Reply