पिथौरागढ़ में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले सहित अन्य न्यायालयों में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
लोक अदालत में फौजदारी, एनआई एक्ट, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रमिक क्षतिपूर्ति, वैवाहिक और दीवानी मामलों सहित अन्य मामलों की सुनवाई होगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने अधिवक्ता के माध्यम से लोक अदालत में आवेदन कर अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण करा सकते हैं।

