डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में बवाल, झड़प में छात्र को चाकू लगा

देहरादून।देहरादून  के DAV PG College में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कार्यक्रम में शामिल छात्रों के बीच डांस करते समय विवाद बढ़ गया। यह घटना मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कार्यक्रम से निकलने के बाद हुई।

शनिवार को आयोजित इस समारोह में हरियाणवी गायक Masoom Sharma ने लाइव प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे और युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उत्साह और ऊर्जा की सराहना की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के बाद माहौल अचानक बदल गया। डांस के दौरान छात्रों के दो समूहों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। इस दौरान एक छात्र, गौरव, को चाकू लग गया। घायल छात्र को तुरंत कॉलेज की डिस्पेंसरी में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply