तीन अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी

नई दिल्ली, 6 जून 2025: सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। यह परीक्षा पहले 15 जून को दो पालियों में प्रस्तावित थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्थगित कर दिया था।

अब यह परीक्षा पूरे देश में एक ही शिफ्ट में 3 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि एनबीई को कोई और समय सीमा नहीं दी जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कोर्ट के आदेश के अनुसार, परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे एकल शिफ्ट में ही आयोजित किया जाएगा। इसके लिए करीब 250 शहरों में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Leave a Reply